राजस्थान

कपड़े और कॉस्मेटिक के गोदाम में लगी भीषण आग

Admin4
13 Aug 2023 6:13 PM IST
कपड़े और कॉस्मेटिक के गोदाम में लगी भीषण आग
x
डीडवाना। डीडवाना के सुभाष सर्किल के पास एक कपड़ों के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई. आज के कारण पूरा गोदाम नष्ट हो गया, वहीं गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. आग के कारण आसपास के रहवासी घरों में अफरा तफरी मच गई और पूरा इलाका मिनटों में ही खाली हो गया.
सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया. आपको बता दें की डीडवाना की सुभाष सर्किल के समीप दीन दरवाजा के पास कपड़ों का एक बड़ा गोदाम स्थित है. बताया जाता है कि आज सुबह गोदाम में एक कार में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिफिलिंग की जा रही थी, इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई और चंद मिनट में ही आग में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी भीषण थी कि समूचा गोदाम उसकी जद में आ गया और चारों ओर आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा.
Next Story