
x
जोधपुर। जोधपुर के विवेक विहार थाने के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार दोपहर सवा एक बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम फट गए। सूचना मिलने के बाद बासनी, रीको और बोरानादा दमकल केंद्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम लगातार फट रहे हैं। इससे आग बुझाना मुश्किल हो रहा है।
वहीं इन धमाकों से पुलिस की चिंता इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि आसपास कई हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्रियां हैं, जिन्हें आग से बचाना भी एक बड़ी चुनौती है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 3 किमी दूर से आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक जमा हो गए, जिन्हें पुलिस ने हटाया।
एसीपी जयप्रकाश अटल, विवेक विहार थानाध्यक्ष दिलीप खाडव सहित पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं। दमकल की दमकल की गाड़ियां 1 दर्जन से ज्यादा चक्कर लगा चुकी हैं। इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए फार्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तीन-चार महीने पहले यहां केमिकल फैक्ट्री लगी थी।

Admin4
Next Story