राजस्थान

हिंडौन में आपसी विवाद में जमकर मारपीट, एक युवक घायल

Shantanu Roy
26 Jun 2023 11:29 AM GMT
हिंडौन में आपसी विवाद में जमकर मारपीट, एक युवक घायल
x
करौली। करौली हिंडौन सिटी में शहर के मंडावरा रोड स्थित बाईपास पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। जिसके बाद घायल को बेहोशी की अवस्था में छोड़कर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इधर नई मंडी थाना पुलिस ने रविवार को युवक से घटना की जानकारी ली। घायल के पर्चा बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया घायल युवक मंडावरा रोड बाईपास निवासी नवीन महावर है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल से मंडी थाना पुलिस ने पर्चा बयान लिया है। उन्होंने बताया मामले में जांच जारी है। वहीं घायल युवक ने बताया शनिवार रात नवीन को जानकारी मिली कि उसके बडे भाई राहुल के साथ मारपीट करने के लिए दूसरे पक्ष के लोग उसे ढूंढ रहे हैं। घायल का आरोप है कि भाई राहुल को बचाने के लिए बाईपास की तरफ पहुंचने के बाद बदमाशो ने नवीन पर हमला कर दिया। जिसमें बेल्ट से मारपीट की गई। शरीर पर चोट के निशान भी मिले है।
Next Story