राजस्थान

आपसी विवाद को लेकर जमकर विवाद, पिता- पुत्र सहित 3 लोग घायल

Shantanu Roy
9 May 2023 11:27 AM GMT
आपसी विवाद को लेकर जमकर विवाद, पिता- पुत्र सहित 3 लोग घायल
x
करौली। करोली बालघाट क्षेत्र के जयसिंहपुरा में रविवार देर शाम आपसी विवाद में मारपीट के दौरान पिता-पुत्र सहित तीन जने घायल हो गए। इसके बाद घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी चिकित्सक डॉ.प्रेमसिंह गोगा ने बताया कि रात्रि को जयसिंहपुरा में आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में बालघाट थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा निवासी आराम सिंह गुर्जर,सत्येन्द्र सिंह गुर्जर व सुगर देवी घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। घायल आराम सिंह गुर्जर ने बताया कि परिवार के कुछ लोगों ने घर पर आकर उसके बेटे सत्येंद्र पर सरिया व लोहे के सब्बल से हमला किया। जिसके बाद बचाने के लिए आराम सिंह व उसकी पत्नी सुगर देवी दोनों ही पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया। इसमें दोनों ही घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर सत्येंद्र सिंह के जीजा विक्रम सिंह के पहुंचने के बाद पिता व पुत्र दोनों को उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल आराम सिंह का आरोप है कि दूसरे पक्ष से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बंटबारे के विवाद में ही परिवार के कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला किया।
Next Story