राजस्थान

कोटा अमरपुरा के खेत में मिले मानव खोपड़ी के मैदान

Mohammed Raziq
2 Oct 2023 1:16 PM IST
कोटा अमरपुरा के खेत में मिले मानव खोपड़ी के मैदान
x
मिले मानव खोपड़ी के मैदान
राजस्थान इटावा में एक खेत में रविवार को नर कंकाल मिला है। रविवार को खेत में फसल कटाई के दौरान किसानों को नरकंकाल दिखाई दिया। मामला अयाना थाने के अमरपुरा गांव का है।
मामले की जानकारी मिलते ही अयाना एसएचओ भंवर सिंह गुर्जर मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। नरकंकाल का सिर मानव का होने के बाद उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद कोटा से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे है।
अयाना एसएचओ भंवर सिंह गुर्जर ने बताया कि सूचना के बाद इटावा डीएसपी श्योजीलाल मीना मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इस नर कंकाल के सिर को मिलने को लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
Next Story