राजस्थान

महिला शौचालय में मिला 3 से 4 माह का भ्रूण, लोगों में हड़कंप, केस दर्ज

Shantanu Roy
10 Feb 2023 12:24 PM GMT
महिला शौचालय में मिला 3 से 4 माह का भ्रूण, लोगों में हड़कंप, केस दर्ज
x
बड़ी खबर
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ छोटी सादड़ी स्थित प्रताप चौक के महिला शौचालय में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद आसपास के लोग काफी संख्या में जमा हो गए। भ्रूण तीन से चार माह का बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। सफाई कर्मियों की मदद से भ्रूण को छोटीसादड़ी स्थित जयचंद मोहिल अस्पताल भेजा गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि महिला का अचानक गर्भपात हुआ है। पुलिस ने आसपास की जानकारी ली है। वहीं इस भ्रूण को किसने यहां फेंका है, इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाजसेवी मनीष उपाध्याय व पार्षद चट्टन सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
Next Story