राजस्थान

महिला रेल कर्मी ने लगाई फांसी, पुलिस जाँच शुरू

Admin4
28 Sep 2023 11:26 AM GMT
महिला रेल कर्मी ने लगाई फांसी, पुलिस जाँच शुरू
x
अजमेर। अजमेर के क्रिश्चियन गंज इलाके में महिला रेल कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका शांतिपुरा क्रिश्चियन गंज निवासी 52 वर्षीय मर्सी जोया मैसी रेलवे कर्मचारी थी। मंगलवार को उनका जन्मदिन था। परिजनों के साथ रात को जन्मदिन सेलीब्रेट करने के बाद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जोया का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा है। मृतका मसी जोया के पति रॉकी मैसी का पहले ही निधन हो गया था। अनुकंपा के आधार पर उन्हें रेलवे में नौकरी मिली थी।
वर्तमान में वे चीफ बुकिंग क्लर्क के पद पर कार्यरत थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को मर्सी जोवा का जन्मदिन था, परिजन और नाते-रिश्तेदारों के साथ जन्म दिन सेलीब्रेट किया था, इसके बाद रात को कमरे में चली गई थी। सुबह देखा तो उनका शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के दो पुत्रियां हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Next Story