राजस्थान

बेटी के जन्म पर अस्पताल पहुंचे पिता की जेब कटी

Admin Delhi 1
10 Aug 2023 10:55 AM GMT
बेटी के जन्म पर अस्पताल पहुंचे पिता की जेब कटी
x

अलवर: अलवर के जनाना अस्पताल में पत्नी ने बेटी को जन्म दिया और पति अस्पताल में आधार कार्ड व जन आधार कार्ड लेकर आए। तभी पीछे से जेब कतरे ने 8 हजार रुपए निकाल लिए। लेकिन, व्यक्ति ने जेब से रकम लेकर भागने वाले चोर को तुरंत पकड़ लिया। आसपास के लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

राजगढ़ के देवकी गांव निवासी विकास शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी ने बुधवार को जनाना अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। वह आधार कार्ड, जन आधार कार्ड लेकर जनाना अस्पताल जा रहा था। तभी पीछे से इस युवक ने जेब से पैसे निकाले और भागने लगा। लेकिन, मेरे को आभास होते हुए युवक को दबोच लिया। आस-पास खड़े लोगों ने भरतपुर के नरोत्तम की पिटाई कर दी। जिसने जेब से रुपए निकाले थे और तुरंत भागने की कोशिश की। उससे पहले ही पकड़ लिया गया।

पुलिस को सुपुर्द: जनाना अस्पताल में युवक को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई की। फिर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। युवक से राशि उसी समय वापस ले ली गई। बाद में लोगों ने बताया कि यहां पहले भी कई बार लोगों की जेब कट चुकी है।

Next Story