राजस्थान

पिता ने 5 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

Admin4
7 Oct 2023 11:15 AM GMT
पिता ने 5 साल की बेटी से किया दुष्कर्म
x
जैसलमे। 5 साल की बच्ची से उसके ही पिता ने रेप किया। बड़ी बहन ने रोने की आवाज सुनकर मां को खेत से बुलाया। घर आने पर छोटी सी बेटी को लहूलुहान देखकर मां के होश उड़ गए। बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घटना जैसलमेर के सांगड़ की है।
सांगड़ थानाधिकारी माणकराम विश्नोई ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर की है। आरोपी की पत्नी खेत में काम करने गई थी। 8 और 5 साल की बेटी घर पर थी। आरोपी पिता 5 साल की बेटी को कमरे में लेकर गया और रेप किया। रोने की आवाज सुनकर बड़ी बहन डर गई और खेत की तरफ भाग गई। खेत में जाकर मां को बोली- पिता ने बड़ी बहन को पीटा है, वह रो रही है। दोनों घर पहुंची तो आरोपी नहीं था वहीं मासूम लहूलुहान पड़ी थी। थानाधिकारी ने बताया कि मां तुरंत बेटी को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची को गंभीर हालत में बाड़मेर के सरकारी हॉस्पिटल में रेफर किया गया।
Next Story