राजस्थान

शर्मनाक मामले में फैसला: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की अश्लील हरकत, कोर्ट ने दोषी पाते हुए दी ये सजा

jantaserishta.com
18 Nov 2021 12:18 PM IST
शर्मनाक मामले में फैसला: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की अश्लील हरकत, कोर्ट ने दोषी पाते हुए दी ये सजा
x
जानें पूरा केस.

जयपुर: राजस्थान के नागौर में कोर्ट ने एक पिता को नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने पिता को बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का दोषी पाते हुए ये सजा सुनाई. आरोप था कि पिता 50 रुपए का लालच देकर गंदी हरकत करता था.

बताया जा रहा है कि मामला 2018 का है. पिता अपनी बेटी के साथ गंदी हरकत करता था. जब मां को पता चला तो उसने पुलिस के पास शिकायत करने का फैसला किया. लेकिन परिवार ने चुप रहने के लिए कहा. इसके बावजूद महिला ने अपने पति के खिलाफ अगस्त 2018 में मामला दर्ज कराया.
महिला का आरोप था कि पति ने बारह साल की बेटी को पचास रुपए का लालच देकर गंदी हरकत की और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी. परिवार वालों ने भी दबाव डाला. इसके बाद पति ने स्टांप पर माफी मांगी और ऐसी हरकत दोबारा न करने की बात कही. इसके बाद महिला अपने मायके चली गई.
पत्नी को परेशान करने लगा शख्स
कुछ दिन पति पत्नी को फिर परेशान करने लगा. इसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया. अब नागौर के मेड़ता में कोर्ट ने इस तीन साल पुराने मामले में आरोपी पिता को तीन साल की सजा सुनाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story