राजस्थान

नाक की समस्या से जूझ रहे पिता-पुत्र का ऑपरेशन

Admindelhi1
5 Oct 2026 3:15 PM IST
नाक की समस्या से जूझ रहे पिता-पुत्र का ऑपरेशन
x
सांस में रुकावट के इलाज के लिए हुई सर्जरी

जयपुर: जयपुर के बगरू निवासी पिता-पुत्र की एक जैसी नाक संबंधी समस्या का इलाज एक ही दिन सवाई मानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभाग में किया गया। 49 वर्षीय रामबाबू प्रजापति और उनके 22 वर्षीय पुत्र लोकेश लंबे समय से नाक बंद रहने और सांस लेने में परेशानी से जूझ रहे थे। दोनों ने उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल के ईएनटी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. पवन सिंघल से परामर्श लिया।

डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि जांच में पिता और पुत्र दोनों की नाक की हड्डी टेढ़ी होने के साथ टर्बाइनेट बढ़े हुए पाए गए। इसके कारण दोनों को नाक से सांस लेने में रुकावट और लगातार नाक बंद रहने की समस्या हो रही थी। समस्या को देखते हुए दोनों को सर्जरी की सलाह दी गई। इसके बाद रामबाबू और लोकेश को एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया। ईएनटी विभाग में दोनों की सर्जरी एक ही दिन की गई। एक ही परिवार के पिता और पुत्र का एक जैसी नाक संबंधी बीमारी के लिए एक ही दिन और एक ही विभाग में ऑपरेशन होना इस मामले को खास बनाता है।

सर्जरी के बाद पिता-पुत्र दोनों की स्थिति में सुधार हुआ है। नाक से सांस लेने में आ रही रुकावट दूर होने से दोनों को राहत मिली है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं और उनकी सांस लेने की समस्या में सुधार हुआ है।

एसएमएस अस्पताल में एक ही दिन पिता-पुत्र की समान बीमारी का उपचार और सर्जरी परिवार के लिए राहत देने वाली रही। दोनों को लंबे समय से चली आ रही नाक बंद रहने और सांस लेने में परेशानी से निजात मिली है।

Next Story