राजस्थान

किसान संगोष्ठी में बाजरे की उन्नत पैदावार के बारे में किसानों को दी जानकारी

Shantanu Roy
31 May 2023 12:32 PM GMT
किसान संगोष्ठी में बाजरे की उन्नत पैदावार के बारे में किसानों को दी जानकारी
x
करौली। करौली एकोरासी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष व फसल उत्पादन में बढ़ावे को लेकर कृषि विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी व किसान शामिल हुए।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ बीएस मीना,डॉ आरके नायक व डॉ शंकर लाल ने बाजरे की फसल के उत्पादन को बढ़ावा देने के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी किसानों को प्रदान की गई।
इस अवसर पर कार्टेवा कम्पनी के कृषि वैज्ञानिक डॉ विमल पांडेय ने कृषि कार्यो के बारे मंं जानकारी देते हुए फसलों की सुरक्षा, उत्पादन में बढ़ावा, अच्छे मुनाफे की जानकारी दी। उन्होंने कमजोर मानसून में बाजरे के फसल की उन्नत पैदावार करने की जानकारी दी। कम्पनी के प्रतिनिधि अमित सिंह ने बाजरे के बीज की उपलब्धता व गुणवत्ता के बारे में समझाया। संगोष्ठी में काफी संख्या में क्षेत्र के किसान शामिल हुए।
Next Story