राजस्थान

मांगों को लेकर किसानों ने मशाल जुलूस निकाला

Admin Delhi 1
15 Jun 2023 7:09 AM GMT
मांगों को लेकर किसानों ने मशाल जुलूस निकाला
x

चूरू न्यूज़: विभिन्न मांगाें को लेकर कलेक्ट्रेट पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों का महापड़ाव जारी है। मंगलवार देर शाम किसानों ने कलेक्ट्रेट से नई सड़क, सुभाष चौक, सफेद घंटाघर, पुरानी सड़क, धर्मस्तूप व रेलवे स्टेशन से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकाला। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

जुलूस में प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी, प्रदेश कमेटी सदस्य सुनील पूनिया, प्रदेश कमेटी सदस्य निर्मल प्रजापत, प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. संजय माधव, जिलाध्यक्ष इंद्राज सिंह, जिला मंत्री उमराव सिंह, रामनिवास लांबा, रामकृष्ण छींपा, बेगराज मील, सुगनाराम हुड्डा, अजीत सिंह पूनिया, जयपाल भांभू, सांवरमल डूडी, गुमानाराम, विनोद गोदारा, बिरजूराम खीचड़, दाताराम भाकर, दीपाराम प्रजापत, राजेंद्र ढाका, गोकुल आदि उपस्थित थे।

Next Story