राजस्थान
जिले में सोयाबीन की अच्छी फसल लेने हेतु कृषक संगोष्ठी
Admin Delhi 1
10 July 2023 6:05 PM IST

x
उदयपुर न्यूज़: पाटीदार धर्मशाला में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को आधुनिक तकनीक और दवाइयों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि उप प्रधान बृजेंद्र सिंह, अध्यक्षता इकबाल हुसैन मंसूरी ने की। कंपनी के एरिया मार्केटिंग मैनेजर पिंकेश पाटीदार ने बताया कि एफएमसी कंपनी की गैलेक्सी नेक्स्ट दवाई सोयाबीन में उगने वाले सभी प्रकार के खरपतवार का सफाया करती है और सोयाबीन की फसल और जमीन को कोई भी नुकसान नहीं होता है।
उन्होंने किसानों को उन्नत तरीके से खेती की तकनीक के बारे में जानकारी दी। दलोट और आसपास के लगभग 500 किसानों ने भाग लिया। आभार कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर अशोक चौधरी और उमाशंकर शर्मा ने व्यक्त किए।
Next Story





