राजस्थान

जहरीले जीव के काटने से किसान की हुई मौत

Admin Delhi 1
15 May 2023 9:25 AM GMT
जहरीले जीव के काटने से किसान की हुई मौत
x

कोटा न्यूज: रामगंज मंडी उपखंड के चेचट क्षेत्र के कोटड़ी गांव में खेत पर काम कर रहे किसान को जहरीले जीव ने काट लिया। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। जहरीले जीव के काटने से किसान खेत पर बेहोश हो गया था। खेत से नहीं लौटने पर परिजन खेत में पहुंचे। यहां से परिजनों ने उसे चेचट सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर्स ने किसान को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स के अनुसार मृतक के पैर में जहरीले जीव के काटने के निशाना है। बॉडी में भी जहर के लक्षण है। चेचट पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

मृतक के परिजन दुर्गालाल ने बताया की मृतक दिनेश पुत्र तुलसीराम (35) सुबह खेत पर कृषि कार्य करने गया था। घर नहीं लौटने पर उसे पहले तो गांव में ढूंढा और बाद में खेत में गए। जहां वो बेहोशी की हालत में मिला। बेहोशी की हालत में उसे चेचट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार कर झालवाड़ रेफर कर दिया। झालवाड़ पहुंचने पर डॉक्टर्स ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

चेचट एसएचओ बन्ना लाल चौधरी ने बताया कि किसान को अज्ञात जीव के काटने से मौत होने की सूचना झालावाड़ अस्पताल से आई। ऐसे में पुलिस टीम भिजवाकर शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि अज्ञात जीव ने काटा या अन्य कारण रहे। प्राथमिक दृष्टया जीव के काटने से मौत होना सामने आया है।

Next Story