राजस्थान

पूर्व को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में आज से मानसून की विदाई

Harrison
25 Sep 2023 11:54 AM GMT
पूर्व को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में आज से मानसून की विदाई
x
राजस्थान | प्रदेश में अब मानसून विदाई की घड़ी नजदीक आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से मानसून की विदाई का दौर प्रारंभ हो सकता है। इसके बाद आगामी दिनों में मानसून विदाई कभी भी हो सकती है। इसके अलावा फिलहाल पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रह सकता है। रविवार को जयपुर, उदयपुर और चित्तौडगढ़ सहित कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों को राहत मिली। दिन और रात का तापमान भी सामान्य तापमान के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में 1 जून से 24 सितंबर तक सामान्य बारिश 536.73 मिमी मानी गई है।
इस अवधि में अब तक 537.90 मिमी बारिश हो चुकी है। यानी इस सीजन में अब तक बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। मौसम विभाग की माने तो जोधपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। यहां 25 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई है। जयपुर में रविवार को दो तरह के मौसम देखने को मिले। एक तरफ आधे शहर में जोरदार बारिश हुई, वहीं आधा शहर लगभग सूखा रहा। सांगानेर सहित आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। शाम तक जयपुर में 15.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर, बनीपार्क इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई।
Next Story