राजस्थान

जैसलमेर फ्री समर कैंप में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Bhumika Sahu
27 May 2023 3:48 PM IST
जैसलमेर फ्री समर कैंप में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
x
5 दिवसीय निशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर में शुक्रवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जैसलमेर। जैसलमेर गांधी कॉलोनी स्थित जागृति पब्लिक स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय निशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर में शुक्रवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चें रंग बिरंगी ड्रेस पहनकर तथा विभिन्न किरदारांे में तैयार होकर आए। कार्यक्रम की शुरुआत कविता माली और नंदनी बनर्जी ने की। इस दौरान एक एक कर विभिन्न किरदारों में तैयार होकर आएं सभी बच्चों ने मंच पर आकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। जीविका शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरा स्थान धानी आचार्य व तीसरा स्थान आयुष खत्री ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में अमिता भाटी, ललिता सोनी व चारु बनर्जी ने सहयोग किया।
Next Story