राजस्थान

नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Admin4
8 Feb 2023 1:45 PM GMT
नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
x
जयपुर। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि​ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजधानी जयपुर में करधनी थाना पुलिस ने जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश कर 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 लाख 93 हजार 3 सौ रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक वाहन भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में सतवीर सिंह पूर्व में भी राजस्थान पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में जेल जा चुका है। इस मामले में पुलिस अग्रीम अनुसंधान में जुटी हुई है।
जयपुर डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार, धन्नाराम, मंगलम सिटी एच ब्लॉक कालवाड़ रोड सतवीर सिंह धावास करणी विहार और अजय सिंह गणेश नगर करधनी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल बाबूलाल और रामसिंह ने थानाधिकारी को सूचना दी कि एच ब्लॉक खुशी रेजीडेंसी के पास खाली जगह में दो लड़के गाड़ी में बैठे है। जिनके पास भारी मात्रा में नकली नोटों की खेप लेकर सप्लाई करने के लिए आने वाले है। जिनको समय रहते पकड़ा जा सकता है। इस पर थानाधिकारी हीरालाल सैनी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक वाहन को आता देख पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो वाहन चालक और उसके साथी ने वाहन को भगाना शुरु कर दिया। जिसे थानाधिकारी हीरालाल सैनी ने मय जाप्ते की मदद से रोक लिया। पुलिस ने वाहन को चैक किया तो वाहन के अंदर से एक काला बैग मिला, जिसमें जाली नोट मिले। पुलिस ने राकेश कुमार और धन्नाराम के कब्जे से भारतीय मुद्रा में जाली नोट के 500-500 और 200-200 रुपए की गड्डियां से कुल 2,52,800 रुपए और घटना के समय काम में लिए गए वाहन को जब्त कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश कुमार ने जाली नोट सतवीर सिंह से लाना बताया। सतवीर सिंह के पास और जाली नोट होना बताया। इस पर पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार की सूचना पर सतवीर सिंह को धावास पुलिया के पास एकता नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 500-500 रुपए के 40 जाली नोट मिले। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। अभियुक्त सतवीर सिंह की निशादेही पर आरोपी अजय सिंह को दस्तयाब कर लिया। अजय सिंह की जेब में भारतीय मुद्रा के 500-500 रुपए के 41 जाली नोट बरामद किए और अजय कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नकली नोट बाजार में चलाने वाले थे। फिलहाल पुलिस नकली नोट बनाने वाले गिरोह को लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।
Next Story