राजस्थान

विकिरण का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव और पर्यावरणीय चुनौतियों पर जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ

Admindelhi1
29 Nov 2026 1:02 PM IST
विकिरण का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव और पर्यावरणीय चुनौतियों पर जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ
x
पर्यावरण संरक्षण पर वैज्ञानिकों का जोर, पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

बीकानेर: पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और विकिरण के मानव स्वास्थ्य पर प्रभावों को लेकर राजकीय डूंगर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को समापन हुआ। 27 और 28 नवंबर को आयोजित इस सम्मेलन में वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान पर विचार साझा किए।

सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और विकिरण से होने वाले संभावित स्वास्थ्य एवं पारिस्थितिक प्रभावों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए विज्ञान, चिकित्सा, जैवविज्ञान और पर्यावरण अध्ययन के बीच समन्वित शोध जरूरी है।

समापन समारोह में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अखिल रंजन गर्ग, टांटिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.एम. सक्सेना और मलेशिया के डॉ. प्रेम अधीश लेखी आमंत्रित थे।

इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता में चंचल शर्मा को प्रथम पुरस्कार सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक नवाचार के लिए निमिष नारायण, प्रभु शास्त्री और खुशी पारीक को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अर्चना पुरोहित ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।

Next Story