राजस्थान
व्यय अनुवेक्षण पर्यवेक्षकों ने एकीकृत नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण कार्मिकों को जागरूकता
Tara Tandi
21 March 2024 5:00 PM IST

x
बीकानेर: लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त व्यय अनुवेक्षण पर्यवेक्षक अंकुश शंभु एस. एवं अजीत कुमार ने गुरुवार को नगर विकास न्यास में संचालित एकीकृत नियंत्रण कक्ष में निरीक्षण किया।
उन्होंने मीडिया प्रकोष्ठ, पूछताछ प्रकोष्ठ, कॉल सेंटर एवं पूछताछ प्रकोष्ठ, टोल फ्री नम्बर 1950, आदर्श आचार संहिता पालना प्रकोष्ठ तथा सी-विजिल से जुड़े नियंत्रण कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष द्वारा संधारित पत्रावलियों का अवलोकन किया और इन कक्षों में की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को एकीकृत नियंत्रण कक्ष में आने वाली शिकायतों के अविलंब निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हों, इसके लिए प्रत्येक कार्मिक पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार, डीएलआर चंद्र शेखर व्यास, उद्यान विभाग के रामकिशोर मेहरा आदि साथ रहे।
Tagsव्यय अनुवेक्षण पर्यवेक्षकोंएकीकृत नियंत्रण कक्षकिया निरीक्षण कार्मिकोंजागरूकताExpenditure monitoring supervisorsintegrated control roominspection personnelawarenessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





