राजस्थान

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार

Admindelhi1
20 March 2024 8:09 AM GMT
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार
x
रामबीर शेखावत को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया ग

अलवर: भाजपा युवा मोर्चा जिला उत्तर अध्यक्ष अभय सिंह बिधूड़ी ने युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बानसूर विधानसभा में नारायणपुर निवासी रामबीर शेखावत को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर बानसूर विधानसभा भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

वही रामबीर शेखावत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भाजपा पार्टी की रीति नीतियों के बारे में जानकारी देकर उन्हें जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम किया जाएगा।

Next Story