राजस्थान

पूर्व सैनिक समस्या समाधान शिविर 30 मई को

Tara Tandi
27 May 2024 5:58 PM IST
पूर्व सैनिक समस्या समाधान शिविर 30 मई को
x
श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर व हनुमागनढ़ जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के लिये 30 मई 2024 को पूर्व सैनिक समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिविर में भूतपूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं अपने समस्त दस्तावेज (पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मोबाईल जो स्पर्श व बैंक खाते से जुड़ा हुआ है) साथ में लेकर आये। सभी भूतपूर्व सैनिक व वीरांगनाएं शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठायें। शिविर में समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 30 मई 2024 को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक नगरपालिका परिसर पीलीबंगा में तथा इसी दिन 11.30 बजे से 13.30 बजे तक नगरपालिका परिसर सूरतगढ़ में शिविर आयोजित किया जायेगा।
Next Story