राजस्थान

अस्पताल में हर दसवें मरीज को हुआ फ्लू

Admin Delhi 1
26 July 2023 5:45 AM GMT
अस्पताल में हर दसवें मरीज को हुआ फ्लू
x

कोटा न्यूज़: बारिश के बाद इटावा क्षेत्र में आई फ्लू रोग लोगों में तेजी से फैल रहा है। विशेष रूप से बच्चे इस संक्रमण की चपेट में अधिक आ रहे हैं। परिवार के एक सदस्य को आई फ्लू हुआ है तो परिवार के अन्य सदस्य भी इस रोग की चपेट में आ रहे है। इटावा अस्पताल में हर रोज आई फ्लू से पीड़ित 40 से 50 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इटावा अस्पताल में कोई नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं है। इस कारण आंखों के मरीजों को अस्पताल में सामान्य चिकित्सक या निजी अस्पताल में इलाज करवाना पड़ रहा है। कई मरीज 80 किमी दूर कोटा जाकर नेत्र विशेषज्ञ से उपचार करवा रहें हैं। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इटावा के चिकित्सा प्रभारी ललित राठौर का कहना कि मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों आई फ्लू रोग से लोग प्रभावित हो रहें हैं। पिछले एक सप्ताह में सैकड़ों लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं। अस्पताल में आने वाला हर दसवां मरीज आई फ्लू से पीड़ित आ रहा था।

पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में आई फ्लू के मरीज आ रहें हैं। हालांकि पहले यह बीमारी सामान्यतः तीन दिन में ठीक हो जाती थी, लेकिन अब इसके लिए अब 5 से 7 दिन लग रहें है। आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस को 'पिंक आई' के रूप में भी जाना जाता है। यह एक संक्रमण है। जो कंजंक्टिवा की सूजन का कारण बनता है। कंजंक्टिवा क्लियर लेयर होती है, जो आंख के सफेद भाग और पलकों की आंतरिक परत को कवर करती है। मानसून के दौरान, कम तापमान और हाई ह्यूमिडिटी के कारण, लोग बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी के संपर्क में आते हैं, जो एलर्जिक रिएक्शन्स और आई इंफेक्शन जैसे कंजंक्टिवाइटिस का कारण बनते हैं।

Next Story