राजस्थान
पात्र होने के बाद भी पेंशन को मोहताज, पुरुष को बना दिया महिला
Shantanu Roy
6 March 2024 5:38 PM IST

x
राजसमन्द। राजसमंद गोगाथला ग्राम पंचायत क्षेत्र में निवास करने वाले एक दंपती तकनीकी त्रुटि के चलते सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो गए हैं। प्रकरण में इस वृद्ध दंपती के आधार कार्ड बनाने के दौरान कार्मिकों की लापरवाही से रही तकनीकी त्रुटि में पुरुष को महिला बना दिया, वहीं वृद्ध महिला को जवान दर्शा दिया। इस त्रुटि के चलते वृद्ध दंपती पात्र होने के बाद भी पेंशन से वंचित हो गए हैं। त्रुटि को सुधारने के लिए दंपती एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक की चक्कर लगाने को विवश हो रहे हैं, परंतु कहीं पर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
गोगाथला निवासी जमनालाल ढोली (62) पुत्र मोहनलाल ढोली व इनकी पत्नी उदी बाई (60) गांव में आयोजित शिविर में आधार कार्ड बनवाया था। आधार कार्ड बनवाने के दौरान कार्मिकों की लापरवाही के चलते तकनीकी त्रुटि से आधार कार्ड जब बनकर आया तो उसमें जमनालाल ढोली को पुरुष की जगह महिला दर्शा दिया गया, वहीं उदी बाई की जन्म तिथि गलत फीड होने से वर्तमान वास्तविक उम्र से आधी उम्र से भी कम उम्र दर्शा दी गई। आधार कार्ड बनने के दौरान फीड किए गए डाटा में त्रुटि होने के कारण आधार कार्ड जब बनकर आया तो उसे देखकर दंपती का सिर चकरा गया। वर्तमान में हालात यह है कि दंपती वृद्धावस्था पेंशन के पात्र होने के बाद भी पेंशन के लाभ से वंचित हैं। वृद्ध दंपती विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों व तकनीकी जानकारों को समस्या से अवगत करा दिया। परंतु, समस्या का कोई हल नहीं दिखाई देने के कारण परेशान हो रहे हैं।
वृद्ध दंपति ने बताया कि जब उन्हें आधार कार्ड में त्रुटि की जानकारी हुई तो वे ई-मित्र पर त्रुटि को सुधारवाने के लिए गए, परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया। समस्या समाधान को लेकर उन्हें नई दिल्ली में स्थित आधार भवन जाने के लिए कहा गया। ई-मित्र संचालकों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर त्रुटि में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे में वृद्ध दंपती ने प्रशासन से आधार कार्ड की त्रुटि में सुधार करवाते हुए राहत दिलाने की मांग की है।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Latest Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





