राजस्थान

एक माह बाद भी लेबर रूम वार्ड की छत की मरम्मत नहीं, मरीज परेशान

Admin4
18 Aug 2023 12:21 PM GMT
एक माह बाद भी लेबर रूम वार्ड की छत की मरम्मत नहीं, मरीज परेशान
x
बाड़मेर। बाड़मेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम के वार्ड की छत गिरने के एक महीने के बावजूद यह छत अब तक सही नहीं की गई है। इससे अस्पताल में आने वाले प्रसूताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टीम ने जायजा लिया तो ये हालात सामने आए। प्रसूताओं का कहना है कि अस्पताल में रोज डिलीवरी के लिए 3 से 4 महिलाएं पहुंचती हैं, लेकिन उनके ठहरने के लिए मात्र एक दो बैड का कमरा नसीब हो रहा है। इससे महिलाओं के साथ आने वाली अन्य महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद चिकित्सा विभाग लेबर रूम वार्ड का समय पर नवीनीकरण नहीं करवा रहा है। ध्यान रहे कि बारिश के समय 10 जुलाई को लेबर रूम के अंदर प्रसूति वार्ड की छत गिर गई थी और एक बेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के दौरान प्रसूता को उसी समय बाहर लिया गया था, जिससे वह बच गई थी। इसके बाद चिकित्साकर्मियों ने वार्ड बंद कर दिया था।
जल्द छुट्टी करने को मजबूर- गर्भवती महिलाओं ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी होने वाली महिला को डिलीवरी होने के बाद करीबन 48 से 72 घंटे तक भर्ती रखने के बाद शिशु स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जाती है, लेकिन पिछले एक महीने से मजबूरन कर्मचारियों को प्रतिदिन डिलीवरी बढ़ने के कारण प्रसूता के ठहरने के लिए स्थान नहीं होने के कारण दो डिलीवरी होने के बाद मजबूरन उन्हें छुट्टी देनी पड़ रही है। लेबर रूम प्रसूता वार्ड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। नए भवन के लिए प्रस्ताव बना कर भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य करवाया जाएगा।
Next Story