राजस्थान

बांसवाड़ा हाईवे पर गिरा नीलगिरी का पेड़, रोड जाम

Bhumika Sahu
14 July 2022 4:10 AM GMT
बांसवाड़ा हाईवे पर गिरा नीलगिरी का पेड़, रोड जाम
x
हाईवे पर गिरा नीलगिरी का पेड़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क बांसवाड़ा, बांसवाड़ा बुधवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। इससे प्रदेश में जिला सबसे ठंडा रहा। पारा 3.2 डिग्री गिरा। अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शहर में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर तक जारी रही। केसरपुरा में सबसे अधिक 48 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भुंगरा में 44 मिमी, बगीदौरा में 38 मिमी, गढ़ी में 30 मिमी, बांसवाड़ा शहर में 15 मिमी और घाटोल में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिला तापमान बांसवाड़ा 29.7 चित्तौड़गढ़ 29.9 उदयपुर (डबोक) 30.2 अलवर 30.4 डूंगरपुर 30.5 भीलवाड़ा 30.7 अजमेर 32.8 बांसवाड़ा 165 केसरपुरा 93 दानपुर 298 घाटोल 131 भुंगारा 215 जगपुरा 166 गढ़ी 203 लोहारिया 140 आर्थुना 88 बगीदौरा 275 शेरगढ़ 182 सल्लोपत 227 कुशलगढ़ 231 सज्जनगढ़ 336 (वर्षा में मिमी)


Next Story