राजस्थान
लोकसभा आम चुनाव की शिकायतों के संबंध में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना
Tara Tandi
15 March 2024 6:01 PM IST

x
झुंझुनू । लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं सूचनाओं की मॉनिटरिंग एवं त्वरित कार्यवाही के लिए कलेक्टे्रट के कमरा नम्बर 118 में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसके दूरभाष नम्बर 01592-231002 एवं टोल फ्री नम्बर 01592-1950 है। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि यह नियत्रण कक्ष तीन पारियों में 24 घंटे के लिए कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष में 1950 वोटर हैल्पलाईन, सीविजिल, जिला नियंत्रण कक्ष, आदर्श आचार संहिता संबंधित कार्य की मॉनिटरिंग होगी। नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहेंगे, वहीं तकनीकी अधिकारी डीओआईटी के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल होंगे।
Tagsलोकसभा आम चुनावशिकायतों जिला नियंत्रण कक्षस्थापनाLok Sabha General ElectionsComplaints District Control RoomEstablishmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





