राजस्थान

बहरोड़ में 3.50 करोड़ की लागत से खुला ईएसआई डिस्पेंसरी

Admindelhi1
27 Feb 2024 12:38 PM IST
बहरोड़ में 3.50 करोड़ की लागत से खुला ईएसआई डिस्पेंसरी
x
30 हजार बीमित परिवारों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा

अलवर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से 3 करोड़ 50 लख रुपए की लागत से ईएसआई डिस्पेंसरी का लोकार्पण किया। अब बहरोड़ के रीको आवासीय कॉलोनी के सामने कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय खुलने से 30 हजार बीमित परिवारों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

ईएसआई डिस्पेंसरी खुलने से बहरोड-नीमराना के उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों और उनके परिवारों को चिकित्सा सुविधा मिल पाएंगे और पहले भवन का निर्माण 3 करोड़ 50 लख रुपए की लागत से किया गया है।

इस डिस्पेंसरी में तीन चिकित्सा अधिकारी और 6 नर्सिंग स्टाफ लगाया गया है। इसके साथ ही जांच लैब योग कक्षा और दवा वितरण केंद्र के साथ-साथ मरीजों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है।

Next Story