
x
कोटा। कोटा झांसी में कानपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। वह कमरे से बाइक लेकर नाश्ता करने के लिए होटल पर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इंजीनियर राजस्थान के रहने वाले थे। एक्सीडेंट की सूचना पर उनके माता-पिता और अन्य परिजन झांसी के लिए रवाना हो गए। शाम तक शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 10 दिन पहले घर से आया था झांसी कोटा में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले विनोद सेन (31) पुत्र बाबूलाल सेन हैदराबाद की एनसीसी कंपनी में इंजीनियर थे।
कंपनी जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना का काम कर रही है। विनोद झांसी में चिरगांव थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में किराए पर रहकर कंपनी का काम करवा रहे थे। करीब 10 दिन पहले ही वह अपने घर से झांसी आए थे। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 वह बाइक से नाश्ता करने के लिए होटल पर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में विनोद घायल हो गया। उनको चिरगांव से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।
दोस्त ने भीड़ देखी तो मौके पर पहुंचा, घायल पड़ा था विनोद अपने दोस्त के साथ नाश्ता करने के लिए जा रहे थे। उसका एक दोस्त संतोष पहले ही होटल पर पहुंच चुका था। काफी देर तक जब विनोद नहीं आया तो वह उन्हें देखने के लिए गया। तब रास्ते में लोगों की भीड़ लगी थी और पुलिस मौके पर खड़ी थी। जब वह मौके पर पहुंचा तो विनोद घायल अवस्था में पड़े थे। उसने पुलिस की मदद से तुरंत विनोद को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन विनोद की जान नहीं बच पाई। माता-पिता का था इकलौता बेटा विनोद की मौत के बाद परिजन सदमे में है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। विनोद की 3 साल की एक बेटी है। पिता बाबूलाल कोटा में ही सैलून चलाते हैं। उसकी दो बहनो में एक की शादी हो चुकी है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story