राजस्थान

प्रवर्तन दस्ते ने सरकारी भूमि से हटाया अवैध कब्जा

Admindelhi1
25 Sept 2026 8:29 AM IST
प्रवर्तन दस्ते ने सरकारी भूमि से हटाया अवैध कब्जा
x
50 बीघा सरकारी जमीन पर जेडीए की कार्रवाई

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन-20 में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई कर करीब 50 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। साथ ही करीब 5 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णत: ध्वस्त कर दिया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा ने बताया कि ग्राम खुडियाला, मौजमाबाद में करीब 30 बीघा सरकारी भूमि पर मिट्टी की डोल, कांटों की बाड़, झाडिय़ों एवं तारबंदी कर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी एवं मजदूरों की सहायता से हटाया गया। उक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। इसी प्रकार ग्राम डेडूवाला, मौजमाबाद में करीब 20 बीघा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। ग्राम मौजमाबाद में करीब 5 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर बिना जेडीए स्वीकृति एवं बिना भू-रूपांतरण के विनायक विहार तृतीय नाम से बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी की मिट्टी-ग्रेवल सड़कें एवं अन्य अवैध निर्माण प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्त कर दिए गए। इसके अलावा ग्राम पालुखुर्द में सरकारी भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवाल सहित अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

Next Story