राजस्थान

ऊर्जा मंत्री ने करंट की चपेट में आने से एमबीएस, अस्पताल में भर्ती बच्चों की कुशलक्षेम पूछी— घटना की विभागीय जांच के निर्देश

Tara Tandi
8 March 2024 5:20 PM IST
ऊर्जा मंत्री ने करंट की चपेट में आने से एमबीएस, अस्पताल में भर्ती बच्चों की कुशलक्षेम पूछी— घटना की विभागीय जांच के निर्देश
x
जयपुर। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने शुक्रवार को कोटा के सकतपुरा में करंट की चपेट में आने से बच्चों के झुलसने के मामले की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही श्री नागर कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बच्चों के बेहतर उपचार एवं देखभाल के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि यहां शिवरात्रि पर कुछ बच्चे शिव बारात निकाल रहे थे। इसी दौरान उनके हाथों में लिए झंड़ों के बिजली के तारों के संपर्क में आने से यह हादसा हो गया।
Next Story