राजस्थान

पुरानी कृषि उपज मंडी में सड़क से हटाया अतिक्रमण

Admin4
14 July 2023 8:07 AM GMT
पुरानी कृषि उपज मंडी में सड़क से हटाया अतिक्रमण
x
अलवर। अलवर कस्बे की पुरानी अनाज मंडी में बुधवार को नगरपालिका प्रशासन ने नालियों एवं सड़क पर व्यापारियों की ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया। एहतियातन पुलिस बुलाई गई। हालांकि मामला 10 मिनट में ही शांत हो गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्यकारी एजेंसी पीडब्ल्यू की ओर से किया जा रहा है। जिसे नाली तक सड़क बनाने के निर्देश हैं। मौके पर नाली एवं सड़क पर चबूतरा आदि का निर्माण कर अतिक्रमण होने के कारण पीडब्ल्यूडी ने पालिका प्रशासन से इसे हटाने की मांग की थी। जिस पर पालिका ने संबंधित व्यापारियों को नोटिस दिया। 2 दिन इस बाबत मुनादी भी करवाई गई थी। जिस पर भी व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। बुधवार को नगरपालिका प्रशासन ने दोपहर 2 बजे के लगभग पुलिस की मौजूदगी में इसे हटाया। व्यापारियों ने दुकानों की शटर से आगे चबूतरा आदि का निर्माण किया हुआ था। जिससे नाली से नाली तक सड़क नहीं बन पा रही थी। उन्हें हटाया गया है। व्यापारियों ने थोड़ा सा विरोध किया। समझाने पर सभी अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार हो गए।
Next Story