राजस्थान
Baran जिले में 23 अप्रैल से चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Tara Tandi
21 April 2025 7:22 PM IST

x
Baran बारां । जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में खेतों तक सुगम पहुंच के लिए 23 अप्रैल से रास्ता खोलो अभियान की शुरूआत की जाएगी। इसके तहत विभिन्न गांवों में जहां सभी पक्षों के बीच आपसी सहमति बनाकर रास्ते का खुलासा किया जाएगा। वहीं अन्य जगहों पर रास्तों का डिमार्केशन कर आगे की कार्यवाही के लिए रूपरेखा का निर्धारण किया जाएगा। जिले में कई स्थानों पर खेतों तक पहुंचने के मार्ग अतिक्रमण या आपसी विवाद आदि कारणों से अवरूद्ध होने के कारण कृषकों को खेतों तक पहुंचने में असुविधा की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर अभियान की शुरूआत की जाएगी।
अभियान में उपखण्ड अधिकारियों को रास्तों से संबंधित समस्याओं को पूर्ण विधिक रूप से निराकरण करने की जिम्मेदारी दी गई है। उपखण्ड अधिकारी सप्ताह में एक बार उप पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाधिकारी, विकास अधिकारी के साथ बैठक कर प्रकरणों की समीक्षा करेंगे तथा सप्ताह में कम से कम 10 रास्तों की समस्या का समाधान करेंगे। अभियान के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। रास्तों से अतिक्रमण हटाने के कार्य में सहयोग करने के लिए उपखण्ड अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। रास्ते के खुलासे के लिए विकास अधिकारी व ग्राम पंचायतें आवश्यक रूप से संसाधन उपलब्ध कराएंगे। रास्तों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण के दौरान जनप्रतिनिधिगणों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
TagsBaran जिले 23 अप्रैलचलाया जाएगाअतिक्रमण हटाओ अभियानBaran district will be run on 23 Aprilencroachment removal campaignजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





