राजस्थान
Balotra में डोडा-पोस्त तस्करों से मुठभेड़, एक तस्कर घायल, एक गिरफ्तार
Tara Tandi
1 May 2025 3:52 PM IST

x
Balotra बालोतरा: जिले के सिवाना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब डोडा-पोस्त की तस्करी कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। लेकिन पुलिस ने साहसिक जवाबी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि दूसरे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से डोडा-पोस्त से भरी कार जब्त कर ली है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि डोडा-पोस्त से लदी एक ब्रेजा कार सिवाना की ओर आ रही है। इस पर सिवाना डीएसपी नीरज कुमार शर्मा के निर्देशन में सिवाना थाना पुलिस, डीसीआरबी और डीएसटी टीम को सक्रिय किया गया। सुबह-सवेरे ही हिंगलाज मंदिर के पास रणनीतिक तौर पर नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी तोड़ते हुए तस्करों ने की फायरिंग
जैसे ही संदिग्ध ब्रेजा कार नाकाबंदी स्थल के पास पहुंची, तस्करों ने रुकने की बजाय बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने संयम रखते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान तस्कर रमेश पुत्र पनाराम, निवासी जैसार (चौहटन) के हिप पर गोली लग गई। घायल तस्कर को तत्काल सिवाना अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही बालोतरा एसपी हरिशंकर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और एमओबी (मोबाइल ऑपरेशन ब्रांच) की टीमों को बुलाकर सबूत एकत्रित किए गए। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर पूरी जगह का गहन निरीक्षण किया। कार से भारी मात्रा में डोडा-पोस्त बरामद हुआ है, जिसकी मात्रा का आकलन किया जा रहा है।
सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा ने बताया कि तस्कर पेशेवर किस्म के अपराधी हैं, जो आए दिन नशे के कारोबार को अंजाम देते हैं। लेकिन पुलिस की सक्रियता और योजना के चलते यह प्रयास विफल हो गया। एसपी हरिशंकर ने भी स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस पूरे गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के लिए पूछताछ कर रही है। पकड़े गए तस्कर से गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी ली जा रही है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
TagsBalotra डोडा-पोस्त तस्करों मुठभेड़एक तस्कर घायलएक गिरफ्तारBalotra Doda-Poppy smugglers encounterone smuggler injuredone arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





