राजस्थान

कोटा में सशक्त महिला एवं विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Admindelhi1
12 March 2024 12:19 PM IST
कोटा में सशक्त महिला एवं विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ
x
मुख्य अतिथि खैराबाद पंचायत समिति उपप्रधान सुनील गौत्तम रहे

कोटा: सुकेत नगर पालिका मे सोमवार को महिला समूहों के तत्वाधान मे 'सशक्त नारी-विकसित भारत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि खैराबाद पंचायत समिति उपप्रधान सुनील गौत्तम रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली और अपने कार्य क्षेत्र से समाज में विशिष्ट पहचान रखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही केंद्र सरकार की लखपति दिदियों मे प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम सुकेत नगर पालिका सभागार मे शाम 4 बजे आयोजित हुआ। जिसमे कलस्टर मैनेजर रेखा कुमारी ने मुख्य अतिथि उपप्रधान का स्वागत किया। ज़िसके बाद उपप्रधान गौत्तम ने महिलाओ को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार के "नारी शक्ति वंदन", लखपति दीदी सहित "सशक्त नारी विकसित भारत" की जानकारी दी। और राजस्थान सरकार की महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के विषय से भी अवगत करवाया। अन्य सभी उपस्थित सम्मानित महिलाओं ने भी अपने कार्य क्षेत्र के अनुभव, अपनी संघर्ष यात्रा छात्राओं से साझा की और जीवन में संघर्ष से न घबराकर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

साथ ही महिलाओ से केंद्र सरकार की योजनाओं मे लाभार्थी बनने की समीक्षा भी की गई। वही केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, विश्वकर्मा योजना, शौचालय योजना, खाद्य सुरक्षा योजना की भी महिलाओ से जानकारी ली। ज़िसके बाद सशक्त नारी विकसित भारत का प्रशस्ति पत्र देकर महिला का उत्साहवर्धन किया। वही कार्यक्रम को लेकर महिलाओ मे उत्साह रहा। जिन्होंने अपने अपने कार्य क्षेत्र मे सेवा कार्यों की भी जानकारी दी।

Next Story