राजस्थान
Baran में फार्मर रजिस्ट्री शिविर के सफल संचालन पर कर्मियों का सम्मान
Tara Tandi
30 April 2025 6:14 PM IST

x
Baran बारां । जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में उत्कृष्ट कार्य करने पर छबड़ा एसडीएम रामसिंह एवं मांगरोल एसडीएम अंजना सहरावत को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं समस्त तहसीलों में छबड़ा तहसीलदार यादवेन्द्र यादव प्रथम, तहसीलदार मांगरोल लोकेन्द्र सिंह द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान तहसीलदार अन्ता सत्यनारायण शर्मा ने प्राप्त किया। जिले में समस्त भू.अ.निरीक्षकों में प्रथम स्थान छीपाबड़ौद भू.अ.नि. बंजारी देवेन्द्र सिंह, द्वितीय स्थान छीपाबड़ौद भू.अ.नि. बमोरी घाटा कैलाशचंद नामदेव, तृतीय स्थान भू.अ.नि मांगरोल बंशीलाल मीणा ने प्राप्त किया। वहीं समस्त पटवारियों में प्रथम स्थान पटवारी मांगरोल अरिहन्त कुमार जैन, द्वितीय स्थान पटवारी मांगरोल वर्षा दुषाद व तृतीय स्थान पर पटवारी छीपाबड़ौद शुभम श्रोत्रिय रहे। वहीं जिले में समस्त ऑपरेटरों में प्रथम स्थान छबड़ा ऑपरेटर राजकुमार सहरिया, द्वितीय स्थान मांगरोल ऑपरेटर लोकेन्द्र नागर तथा तृतीय स्थान पर अन्ता ऑपरेटर महानूर खानम ने अर्जित किया। जिला कलक्टर ने सभी सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
TagsBaran फार्मर रजिस्ट्री शिविरसफल संचालनकर्मियों सम्मानBaran Farmer Registry Campsuccessful operationpersonnel felicitationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





