राजस्थान

13184 पदों पर भर्ती पर सहमति के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली

Admin Delhi 1
7 Jun 2023 5:29 PM IST
13184 पदों पर भर्ती पर सहमति के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली
x

जोधपुर न्यूज: जयपुर शहर में सफाई कर्मचारियों की भर्ती मामले में आज शुरू हुई हड़ताल देर शाम सरकार के वार्ता के बाद खत्म हो गई। दो दौर में चली वार्ता के बाद सरकार की तरफ से स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती की शर्तो पर सहमति जताते हुए लिखित में आश्वासन दिया। साथ ही नई संशोधित भर्ती विज्ञप्ति 9 जून तक जारी करने के लिए कहा।

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्दकिशोर डंडोरिया ने बताया कि हमारी पहली वार्ता डीएलबी मुख्यालय में हुई, जिसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके बाद दूसरी वार्ता नगर निगम हैरिटेज मुख्यालय में हुई, जिस पर सहमति बनने के बाद हमने हड़ताल खत्म करने का एलान किया। इस बैठक में डीएलबी अधिकारियों के अलावा कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, मेयर मुनेश गुर्जर भी मौजूद रही।

Next Story