राजस्थान

समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने व शिक्षा व रोजगार पर जोर दिया

Shantanu Roy
5 Jun 2023 12:25 PM GMT
समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने व शिक्षा व रोजगार पर जोर दिया
x
दौसा। दौसा चांदराना युवा गुर्जर महासभा राजस्थान की ओर से निजी पैलेस में संवाद कार्यक्रम अयोजित हुआ। अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष महावीर डोई(एडवोकेट), मुख्य अतिथि चतरसिंह बासड़ा (प्रदेश कांग्रेस सचिव राजस्थान), विशिष्ट अतिथि विशंभर गुर्जर, धौलपुर प्रदेश उपाध्यक्ष हम्मीर गुर्जर, टोंक प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष गुर्जर आदि अतिथियों ने दहेज प्रथा, नुक्ता प्रथा, बाल विवाह आदि कुरीतियों को समाज की उन्नति और विकास के लिए बाधक बताकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने पर जोर दिया। बैठक में रोजगार व शिक्षा पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक समयसिंह, प्रदेश महामंत्री सुमेरसिंह दिवांकर, प्रदेश सचिव व जिला अध्यक्ष गुर्जर देव सेना दौसा सतवीर छावड़ी सबलपुरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित पोसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष देवनारायण बनेठा, जगदीश धूलकोट, लोकेश टोंक, महेंद्र, निहाल, दीनदयाल, जगदीश बैंसला, प्रोफेसर शैलेंद्र आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
Next Story