राजस्थान

रक्तदान को जनसेवा का अहम हिस्सा बताने पर जोर

Admindelhi1
31 Oct 2026 11:09 AM IST
रक्तदान को जनसेवा का अहम हिस्सा बताने पर जोर
x
रक्तदान से बचाई जा सकती हैं अनमोल जिंदगियां : श्रीनिधि

धौलपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय माया पैलेस धौलपुर में किया गया।

शिविर के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी रहे। उन्होंने स्वंय रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने का संदेश दिया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा एवं पुण्य कार्य है। इस पुण्य कार्य में सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करने की अपील भी की। शिविर में जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार ने रक्तदान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। शिविर की अध्यक्षता संस्थापक आचार्य योगेश कृष्ण ने की। शिविर में 101 यूनिट रक्तदान हुआ। इस मौके पर महंत हनुमानदास महाराज, सीओ सिटी धौलपुर प्रदीप नेहरा तथा वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्म सिंह मैनावत सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन उप प्राचार्य भगवान सिंह मीना ने किया।

Next Story