राजस्थान
साइंस एजुकेशन को रुचिकर बनाने पर दिया जोर विज्ञान शिक्षकों ने सीखे प्रयोग व गतिविधियों
Tara Tandi
11 Aug 2023 1:28 PM GMT

x
राजस्थान खबर,rajasthan newsजिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चूरू में शुक्रवार को कक्षा 9 से 10 के पाठ्य पुस्तक आधारित विज्ञान विषयाध्यापकों का दो दिवसीय प्रायोगिक कार्य प्रशिक्षण का समापन हुआ।
इस दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट प्राचार्य गोविन्द सिंह राठौड़ ने विज्ञान विषयाध्यापकों के प्रायोगिक कार्य प्रशिक्षण के अवसर पर संभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान शिक्षक वैज्ञानिक अवधारणाओं को अधिकाधिक प्रयोग के माध्यम से और घरेलू उपकरणों की मदद से विद्यार्थियों में सिद्धांतों को स्पष्ट करें। इससे विद्यार्थियों में सृजनात्मकता विकसित होगी और उन्हें विज्ञान के चमत्कारों के प्रति अधिक रुचि उत्पन्न होगी। आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान शिक्षण को रुचिकर बनाना समय की आवश्यकता है। इस के लिए प्रयोगशाला व विज्ञान किट का उपयोग शिक्षकों को करना आना चाहिए। इसमें विज्ञान शिक्षकों का यह दो दिवसीय प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
डाइट प्राचार्य ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ विज्ञान के सिद्धांतों को अनुभव कराने के लिए उत्साहित किया और इस प्रशिक्षण के माध्यम से उनके शिक्षण कौशल को सुधारने का संकल्प भी जताया।
शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रभागाध्यक्ष नरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रायोगिक विज्ञान में रुचि उत्पन्न करने, विज्ञान के सिद्धांतों को अनुभव के माध्यम से समझाने, और उन्हें नवाचारी तरीकों से पढ़ाने के लिए विज्ञान विषयाध्यापकों को प्रेरित करना हैं।
डॉ विजय लक्ष्मी शेखावत ने कहा कि शिक्षक विज्ञान शिक्षण को जीवन से जोड़ते हुए सीखने के प्रतिफल पर आधारित प्रायोगिक कार्य अधिकाधिक करवाएं। संदर्भ व्यक्ति प्रकाश चंद्र शर्मा ने कक्षा 9 से 10 की विज्ञान पाठ्यक्रम के अनुसार प्रयोगों की जानकारी दी। डॉ सत्यनारायण स्वामी ने कहा भारत में विज्ञान की गौरवशाली परम्परा रही है, भारत में एक से बढ़कर वैज्ञानिक हुए हैं।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण में अलग अलग सत्रों में नरेंद्र कुमार उपाध्याय व प्रकाश चंद्र शर्मा ने अलग अलग सत्रों में कक्षा 9 से 10 के विज्ञान के पाठ्यक्रम पर आधारित प्रयोग करके प्रशिक्षण दिया। शिविर में जिले के सभी ब्लॉकों के विज्ञान शिक्षक संभागियो ने प्रयोग व गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान शिक्षण का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर कुसुम शेखावत, उमा सारस्वत, संदीप महरोलिया, बजरंग लाल मीणा, अमित ढाका, डॉ पीयूष शर्मा, विनोद सहारण, गिरीश स्वामी, भीष्म सहारण, सुमेर सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Tara Tandi
Next Story