राजस्थान

इस्लाम अपनाया; सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा- पति-ससुराल पक्ष से परेशान थी

SANTOSI TANDI
19 Aug 2023 12:23 PM GMT
इस्लाम अपनाया; सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा- पति-ससुराल पक्ष से परेशान थी
x
पति-ससुराल पक्ष से परेशान थी
बॉयफ्रेंड के साथ कुवैत भागी राजस्थान के डूंगरपुर की दीपिका ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। दीपिका अब नजीरा बन गई है। दीपिका उर्फ नजीरा का शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में दीपिका इस्लाम कबूलने का जिक्र कर रही है। ये वीडियो 4.59 मिनट का है।
दो बच्चों की मां दीपिका 13 जुलाई को लापता हो गई थी। 13 जुलाई को ही दीपिका ने वाट्सऐप कॉल करके पति मुकेश पाटीदार से कहा- आप मेरे से परेशान रहते हो। इसलिए मैं बाहर आ गई हूं। इस पर मुकेश मुंबई से डूंगरपुर पहुंचा। मुकेश पाटीदार ने 15 जुलाई को चितरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
एक महीने तक मुकेश पत्नी को ढूंढता रहा। उसका पता नहीं चला। इस बीच 13 अगस्त को बुर्का पहने एक युवक के साथ दीपिका की फोटो वायरल हो गई।
फोटो में दीपिका के साथ जो युवक दिख रहा था, वह इरफान हैदर था। वह नवानगर, हिम्मतनगर (गुजरात) का रहने वाला था। घरवालों ने पता किया तो पता चला कि दीपिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुवैत चली गई।
इसका पता लोगों को चला तो वे 14 अगस्त को एसपी ऑफिस पहुंचे थे। लोगों ने दीपिका का ब्रेन वॉश कर उसका धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप लगाए थे। आज दीपिका का वीडियो शेयर हुआ।
वीडियो में खुद को दीपिका उर्फ नजीरा कहा
वीडियो में महिला खुद को दीपिका उर्फ नजीरा कहकर बोल रही है। दीपिका ने कहा- मैंने परेशान होकर घर छोड़ा है। मेरे साथ 10 सालों से क्या-क्या हो रहा था? बच्चों के कारण बर्दाश्त कर रही थी, लेकिन ये बर्दाश्त नहीं हुआ, तब ये कदम उठाया है। मैं अपनी मर्जी से यहां आई हूं। मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है। सब कुछ मैंने अपनी मर्जी से किया है।
प्रेमी के साथ कुवैत जाने के बाद दीपिका उर्फ नजीरा की बुर्के में फोटो सोशल मीडिया में शेयर हुई। तब परिजन को जानकारी मिली थी।
प्रेमी के साथ कुवैत जाने के बाद दीपिका उर्फ नजीरा की बुर्के में फोटो सोशल मीडिया में शेयर हुई। तब परिजन को जानकारी मिली थी।
ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
दीपिका उर्फ नजीरा ने वीडियो में अपने ससुराल पक्ष और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ससुर पर रात के समय उसके कमरे का दरवाजा खटखटाने और गलत टच की कोशिश जैसे कई आरोप लगाए हैं।
कहा- पति,पिता और परिवार के लोगों को कई बार बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पति ने भी जब साथ नहीं दिया और परेशान हो गई तो मैंने 7 बार सुसाइड करने का प्रयास किया। पिता ने मुझे कई बार समझाया। 2 से 3 दिन सब ठीक रहने के बाद फिर से ससुर की हरकतें शुरू हो जाती थी। इससे परेशान हो गई थी।
पति के साथ नहीं थे अच्छे संबंध
वीडियो में दीपिका उर्फ नजीरा ने कहा- पति मुकेश को कई बार मुंबई अपने साथ ले जाने के लिए भी कहा, लेकिन ध्यान नहीं दिया। पति ने मुंबई साथ नहीं ले जाने और मर जाने तक की धमकी दी। इससे मैं और अधिक परेशान हो गई। परेशान होकर मैंने घर छोड़ने का मन बना लिया था।
दीपिका उर्फ नजीरा के गायब होने के बाद पति ने 15 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दीपिका उर्फ नजीरा के गायब होने के बाद पति ने 15 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कुवैत में भी कई लोग फोन कर देते हैं धमकियां
वीडियो में दीपिका ने उसे धमकियां मिलने की बात भी कही है। उसने कहा- जब ससुराल वाले मुझे परेशान करते थे, तब गांव और समाज के लोग कहां थे। उस समय मेरी मदद के लिए कोई नहीं आया। अभी समाज के लोग कुवैत में भी कॉल कर धमकियां देते हैं। बाहर कहीं मिल गई तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे, मार देंगे। रोज ऐसी धमकियां देते हैं।
मैं इससे परेशान हो गई हूं। मेरे साथ गलत हो रहा था। इसलिए मुझे ये कदम उठाना पड़ा। मुझे बच्चे मेरी जान से भी प्यारे हैं। बस इतना ही कहना चाहूंगी। अब मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे भी मीडिया के सामने बोलने का मौका दो। मुझे भी बयान देने का मौका दो और हमें परेशान न करें।
ये खबरें भी पढ़ें:
2 बच्चों की मां को कुवैत भगाकर ले गया बॉयफ्रेंड:बुर्के में फोटो शेयर किए तो घरवालों को पता चला, राजस्थान के डूंगरपुर की घटना
राजस्थान के डूंगरपुर में एक समुदाय विशेष का युवक (बॉयफ्रेंड) हिंदू समाज की 2 बच्चों की मां को भगाकर कुवैत ले गया। आरोप है कि उसने वहां उसका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन करवा दिया। महिला का बुर्का पहने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद घरवालों को इसकी जानकारी हुई। (पढ़ें पूरी खबर)
राजस्थान की अंजू ने पाकिस्तान में दूसरी शादी की:फेसबुक फ्रेंड से कोर्ट मैरिज के लिए इस्लाम कबूल किया, नया नाम फातिमा
अलवर से पाकिस्तान अपने बॉय फ्रेंड के पास पहुंची अंजू ने इस्लाम कबूल कर शादी कर ली है। इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उसने अपना नया नाम फातिमा रख लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह दावा किया है। दोनों ने पेशावर के लोकल कोर्ट में शादी की है।
Next Story