राजस्थान

इलेक्ट्रोनिक वेइंग स्केल मशीन जुड़ेगी पोस मशीनों से, मिलेगा पूरा तोल

Shantanu Roy
6 March 2024 5:22 PM IST
इलेक्ट्रोनिक वेइंग स्केल मशीन जुड़ेगी पोस मशीनों से, मिलेगा पूरा तोल
x
राजसमंद। राजसमंद प्रदेश में राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को साथ तोल में किसी तरह की धांधली नहीं हो सकेगी। इसके लिए इलेक्ट्रोनिक वेइंग स्केल मशीन को पोस मशीन से जोड़ा जा रहा है। पोस मशीन में जो तोल दर्ज होगा वह ही कांटे पर दिखाई देगा। इसके बाद ही दूसरे उपभोक्ता का नम्बर आएगा। जिले की 90 दुकानों पर इन मशीनों को इंस्ट्रॉल किया जा चुका है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सामग्री का तोल पूरा उपलब्ध कराने के लिए इलेक्ट्रोनिक वेइंग स्केल मशीन लगाई जा रही है। इसके तहत प्रत्येक राशन की दुकान पर इसे इंस्ट्रॉल की जाएगी। इसे पोस मशीन से जोड़ा जाएगा।
ब्ल्यूटूथ से जुडऩे के बाद राशन डीलर पोस मशीन में जो तोल इन्द्राज करेगा वह ही कांटे में दिखाई देगा। वह तोल पूरा होने पर ही पोस मशीन से पर्ची निकलेगी। इसके बाद ही दूसरे उपभोक्ता का नम्बर आएगा। यह योजना सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना में भी शामिल है। इसके तहत ही मशीनों को लगाया जा रहा है। इन सब के जुडऩे पर एक साथ ही इसका शुभारंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है खाद्य सुरक्षा के उपभोक्ताओं को गेहूं उपलब्ध कराया जाता है। जिले में इलेक्ट्रानिक वेइंग स्केल मशीन इंस्ट्रॉल होने से राशन की दुकान संचालक और उपभोक्ता के बीच पारदर्शिता आएगी। जिले में अब तक 90 मशीनें लगाई गई है। शेष दुकानों पर भी इन्हें जल्द स्थापित किया जाएगा।
Next Story