राजस्थान

कृषि मंडी में 5 दिन से टूटा पड़ा है बिजली का तार, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

Admin Delhi 1
19 July 2023 11:11 AM IST
कृषि मंडी में 5 दिन से टूटा पड़ा है बिजली का तार, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
x

नागौर न्यूज़: जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी में गत पांच दिनों में बिजली तार जमीन पर झूल रहा है। पोल से टूटकर तार जमीन पर आ गया है, मगर शिकायत के बाद भी कोई सुध नहीं ले रहा है। मामला मंडी परिसर स्थित नागौर को-ऑपरेटिव सोसायटी के पास ब्लॉक एच-टू का है।

व्यापारी प्रभुराम खिलेरी ने बताया कि रामा किशन सोलंकी, बीकानेर ट्रेडिंग कंपनी व जगदम्बा एंटरप्राइजेज के सामने पांच दिनों से पोल से बिजली तार टूटकर जमीन पर पड़ा है, मगर मंडी सचिव सहित अन्य को सूचना देने के बावजूद ठीक नहीं करवाया गया। उन्होंने टूटे तार को ठीक करवाने के साथ तारों को भी ठीक करवाने की मांग रखी है।

Next Story