राजस्थान

बरसाती लगा रहे व्यक्ति पर बिजली का तार टूटकर गिरा, दर्दनाक मौत

Admin4
16 Sep 2023 11:07 AM GMT
बरसाती लगा रहे व्यक्ति पर बिजली का तार टूटकर गिरा, दर्दनाक मौत
x
झालावाड़। सदर थाना क्षेत्र के गांव हरीशपुरा में शुक्रवार सुबह 11 केवी लाइन का तार टूटकर मकान की छत पर गिर गया। इससे वहां मौजूद एक व्यक्ति की करंट लगने से मृत्यु हो गई। हरीशपुरा निवासी हीरालाल उर्फ बच्चू बंजारा (45) सुबह छत पर बरसाती लगा रहा था। इसी दौरान बिजली लाइन का तार टूट कर उस पर गिर गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि लाइन शिफ्ट करने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इसे नहीं हटाया, इससे यह हादसा हो गया। सूचना पर सदर थाना से सहायक उप निरीक्षक रघुनाथ सिंह व राजेंद्र सिंह पहुंचे और शव को जिला चिकित्सालय में लेकर आए। जहां पोस्टमार्टम करवाया। गांव वालों ने बताया कि करीब 5 साल पहले ही बच्चू की पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पुत्र विनोद और पुत्री टीना नाना के घर चले गए। नाना ने दोनों की शादी कर दी और तब से बच्चू गांव में अकेला था और मजदूरी कर पेट पाल रहा था। प्रधान भावना झाला, सरपंच विक्रम सिंह ने जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की।
Next Story