राजस्थान

श्री गंगानगर,अनूपगढ़ व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू,सत्ता का प्रयास

SANTOSI TANDI
3 Oct 2023 7:48 AM GMT
श्री गंगानगर,अनूपगढ़ व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू,सत्ता का प्रयास
x
चुनाव प्रक्रिया शुरू,सत्ता का प्रयास
राजस्थान दी ग्रेट मर्चेंट एसोसिएशन (व्यापार मंडल) की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव अधिकारियों ने व्यापारियों से वोट बनवाने हेतु आवेदन मांगे हैं।
चुनाव अधिकारी संजय सिद्ध मुखिया, शंकरलाल शर्मा, ठाकरदास वधवा व भगवानदास मीठिया द्वारा आगामी वर्ष के लिए नया लाइसेंस लिए व्यापारियों से लैटर पैड पर आवेदन के साथ मंडी कमेटी के लाइसेंस की कॉपी व जीएसटी की तीन पन्नों वाली कॉपी साथ में लगाने को कहा गया है।
चुनाव अधिकारी ने बताया िक 4 अक्टूबर को अस्थायी वोटर लिस्ट सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी जाएगी। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रमुख रूप से अध्यक्ष पद हेतु प्रमुख रूप से दो दावेदारों के नाम सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार गत दिवस कुछ व्यापारियों द्वारा सर्वसम्मति बनाने के प्रयास किए गए हैं। जो सफल नहीं हो पाए। उधर, सर्वसम्मति के प्रयासों के बीच अध्यक्ष पद के दावेदारों ने मंडी में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल प्रमुख व्यापारियों द्वारा दोनों में सर्वसम्मति के प्रयास किए जा रहे हैं।
Next Story