राजस्थान

यादव महासभा तहसील पावटा इकाई अध्यक्ष का चुनाव

Admin Delhi 1
25 July 2023 12:23 PM IST
यादव महासभा तहसील पावटा इकाई अध्यक्ष का चुनाव
x

जयपुर न्यूज़: कोटपूतली में यादव महासभा तहसील पावटा इकाई अध्यक्ष कुनेड के चुनाव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भैरूलाल हुल्डा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कुनेड में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मुंशी यादव को कुनेड ग्राम इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। चयनित अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। बैठक में जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम इकाई में केंद्र और राज्य सरकार में चयनित कर्मचारियों की सूची वर्ष 2022 से इस सत्र में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में 90% अंक व इससे उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची तथा नीट एवं आईआईटी में चयनित छात्रों की सूची 15 दिन में यादव महासभा तहसील पावटा कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए है।

मीटिंग में तहसील कार्यकारिणी सदस्य सहित साधुराम ऑफरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाबूलाल ऑफरिया कोषाध्यक्ष, प्रभु मेहता इकाई अध्यक्ष, गोकुल बाडीगर, सरदारमल, हनुमान, पूरणमल यादव, उपाध्यक्ष सुवालाल, कैलाश, कानाराम, धर्मपाल, लालचंद, कृष्ण, श्रीराम, सुनील, सुरेश, ग्यारसीलाल सहित अनेक समाज के सदस्य उपस्थित रहे।


Next Story