राजस्थान

सहकारी भूमि विकास बैंक सदस्य का चुनाव: गिरुड़ी के श्याम सुंदर सोनी जीते

Admin Delhi 1
22 Jun 2023 1:42 PM IST
सहकारी भूमि विकास बैंक सदस्य का चुनाव: गिरुड़ी के श्याम सुंदर सोनी जीते
x

अलवर न्यूज़: बानसूर के गिरुडी वार्ड नंबर 54 प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के सदस्य पद के लिए चुनाव हुए। जिसमें गिरुडी के श्याम सुंदर सोनी 36 मतों से जीत हासिल की है। श्याम सुंदर सोनी को 109 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंदी प्रकाश चन्द स्वामी 73 वोट मिले।

नवनिर्वाचित सदस्य श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि सहकारी भूमि विकास बैंक के वार्ड नं 54 में गांव गिरुडी, अंतपुरा, लेकड़ी, बिसालू के किसानो को फसलों का ऋण दिलवाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान श्यामसुंदर सोनी के सदस्य निर्वाचित होने पर फूल माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

Next Story