राजस्थान

स्कूल शिक्षा परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न

Admin Delhi 1
22 Sep 2023 9:02 AM GMT
स्कूल शिक्षा परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न
x

भरतपुर: वैर व भुसावर के स्कूल शिक्षा परिवार का ब्लॉक अध्यक्ष के लिए चुनाव गुरुवार को चेतन विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन समिति सदस्य पिंटू तिवारी ,खेमचंद लवानिया, अनिल उपाध्याय व गोविंद उपाध्याय की मौजूदगी में भुसावर ब्लॉक के सभी निजी स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र पांडेय को भुसावर ब्लॉक का अध्यक्ष घोषित किया गया।

एसएसपी के सदस्यों ने अतिथियों व अध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर कर स्वागत सम्मान किया। वही वैर ब्लॉक में चुनाव निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश, केशव देव व राकेश की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। जहां राम मोहन चौधरी को निर्विरोध एस एस पी वैर ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Next Story