राजस्थान

अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, देवेंद्र चौधरी को बनाया गया अध्यक्ष

Admin Delhi 1
23 Dec 2022 8:50 AM GMT
अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, देवेंद्र चौधरी को बनाया गया अध्यक्ष
x

सीकर न्यूज: अधिवक्ता संघ का वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र चौधरी, राजेंद्र कुमार और हर्ष कुमार सैनी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चुनाव के लिए मतदान हुआ। जिसके बाद मतगणना हुई। जिसमें देवेंद्र चौधरी 51 मतों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए जसवंत सिंह मीणा और रवींद्र के बीच मुकाबला था। जिसमें जसवंत सिंह 29 मतों से विजयी हुए। महासचिव पद के लिए गिरधारी लाल बागड़ी और रामगोपाल शर्मा के बीच मुकाबला था. जिसमें गिरधारी लाल 3 मतों से विजयी हुए। संयुक्त सचिव पद के लिए राधेश्याम शर्मा, जितेंद्र सिंह और हरिसिंह सैनी के बीच मुकाबला था। जिसमें राधेश्याम शर्मा 1 वोट से जीते।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट रामावतार लांबा ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम कण्व ने चार मतों से जीत दर्ज की है. पुस्तकालय सचिव हंसराज गुर्जर 15 मतों से जीते। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

Next Story