राजस्थान

दो अलग अलग सड़क हादसों में छह श्रद्धालुओं समेत आठ लोग हुए घायल, तीन गंभीर रूप से हुए घायल

Admin Delhi 1
10 Sept 2022 7:50 PM IST
दो अलग अलग सड़क हादसों में छह श्रद्धालुओं समेत आठ लोग हुए घायल, तीन गंभीर रूप से हुए घायल
x

जैसलमेर न्यूज़: देर रात भड़रिया माता के मंदिर में श्रद्धालुओं से लदी एक पिकअप क्षेत्र में गंगाराम की ढाणी के पास सड़क पार कर रहे एक सांड से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 और हाईवे एम्बुलेंस द्वारा पोकरण अस्पताल लाया गया। तीनों यात्रियों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। जोधपुर जिले के पिलवा गांव के एक ही परिवार के लोग गुरुवार शाम भदरिया माता मंदिर में दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गंगाराम के ढाणी के पास पिकअप एक सांड से टकराकर असंतुलित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार लूणसिंह (35) पुत्र मालमसिंह, शायर कंवर (45) पत्नी हीरसिंह, छेलूकंवर (42) पत्नी दौलसिह, जसवंतसिंह (18) पुत्र देवीसिंह, जबरसिंह (28) पुत्र दौलसिंह, सज्जनसिंह पुत्र हेमसिंह राजपूत निवासी पीलवा जोधपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पोकरण अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया। जसवंतसिंह, जबरसिंह व सज्जनसिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए जोधपुर रैफर कर दिया।

बाइक फिसलने से पति व पत्नी गंभीर घायल: क्षेत्र के सोढाकोर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर एक गाय को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल के फिसल जाने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार की देर शाम एक मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति जैसलमेर से लाठियों की ओर आ रहा था। इसी बीच सोढाकोर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर अचानक एक गाय मोटरसाइकिल के सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर उतरते समय फिसल गई।

हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार मूलनाथ (42) पुत्र नागनाथ निवासी पुगलिंया जोधपुर तथा उसकी पत्नी ढेली देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कि जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एंबुलेंस चालक महेंद्रसिंह तथा जगदीश भील द्वारा दोनों घायलों को लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां पर डॉ विशेष थानवी, नर्सिंग कर्मी सहीराम विश्नोई, दुर्गाराम नायक ने घायलों का उपचार करने के बाद जोधपुर रेफर किया।

Next Story